उत्तराखंड

‘पद्मश्री’ बसंती बिष्ट ने बढाया उत्तराखंड का मान।राष्ट्रपति ने किया सम्मान।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में देश की 48 महिलाओं को अलग- अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है।उत्तराखंड से जागर साम्रागी पद्मश्री बसंती बिष्ट को भी सम्मनित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर बसंती बिष्ट को बधाई दी।
हमारे संवाददाता ने बताया कि देशभर से 48 महिलाओं को उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया जिनमें पद्मश्री बसंती बिष्ट जी नाम भी है। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर बसंती बिष्ट  गौरवान्वित महसूस कर रही है।उन्होने कहा कि यह मेरा सम्मान नही है बल्कि उत्तराखंड की उन महिलाओं का सम्मान है जो आज भी पहाडों मे कठिन जीवन जी कर भी खुश रहती है।
गौरतलब है कि बसंती बिष्ट को 26 जनवरी(गणतंत्र दिवस) के लिये राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है। और वह इन दिनों दिल्ली राष्ट्रपति भवन में विशेष मेहमान के तौर पर है कर रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top