उत्तराखंड

NIM के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट से मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में निम ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र एवं कर्नल बिष्ट के मध्य टिहरी झील व राज्य की अन्य झीलों को रोविंग व अन्य वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गेम्स व साहसिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की भूमिका पर चर्चा हुई। इसके साथ ही डिजास्टर रेस्क्यू हेलीपैडों के विकास की संभावनाओं पर भी बात की गई। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी झील विभिन्न साहसिक खेलों व वाटर स्पोर्ट्स का तेजी से उभरता हुआ पर्यटक स्थल है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों व साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को आपदा व राहत कार्यो में प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। आपदा क्षेत्रों में लोगों को बचाव व राहत की जरूरी बुनियादी जानकारी देकर नुकसान को कम किया जा सकता है। विद्यालय स्तर पर आपदा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने राज्य सरकार की ओर से ( NIM ) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को हरसंभव सहायता व सहयोग का आश्वासन दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top