पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम..
देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहा एक कलियुगी मां ने अपने ही 2 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मां ने केन नदी में डुबो-डुबोकर अपने बच्चे को मार डाला।
आपको बता दें कि बांदा जिले इलाके में एक महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद महिला इतने ज्यादा गुस्से में आ गई कि उसने अपने बच्चे का हाथ पकड़ा और नदी की तरफ ले गयी। जहा उसने अपने पति का गुस्सा मासूम पर उतार दिया। महिला ने अपने ही बेटे को केन नदी में डुबोकर मार डाला।
इस मामले का खुलासा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई हैरान हैं कि कोई मां अपने बच्चे को कैसे मार सकती है? इस खबर की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हैं। बांदा शहर कोतवाली के एसएचओ ने कहा कि गंछा गांव में शनिवार शाम को पप्पू निषाद की अपनी पत्नी रन्नो देवी से लड़ाई हो गई थी। झगड़े के बाद रन्नो देवी अपने बेटे को लेकर घर से निकल गई और उसे केन नदी में डुबो-डुबोकर मार दिया।
उसके बाद रन्नो ने अपने बेटे की डेडबॉडी को वहीं नदी के किनारे फेंक दिया। जब रन्नो अपने बच्चे के बगैर घर वापस लौटी तो पप्पू ने उससे अपने बेटे के बारे में पूछा तो महिला ने जवाब दिया कि मैंने उसे मार दिया, नदी में डुबोकर मार दिया। उसकी डेडबॉडी नदी के किनारे पर पड़ी हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बरामद किया गया मासूम का शव
पुलिस अधिकारी का कहना हैं कि आरोपी महिला की निशानदेही पर केन नदी से मासूम की डेडबॉडी को बरामद कर लिया गया हैं। बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाया गया हैं। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।