उत्तराखंड

आगामी विधानसभा चुनाव में 60 सीटें जीतने में सफल होगी भाजपा: ममगांई

भाजपा के जनसंपर्क सेवा कार्य से कुछ लोग परेशान.. 

चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात.. 

रुद्रप्रयाग। चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगांई के जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और भाजपा 60 विधान सभा सीटें जीतने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग उनका गृह जनपद है और वे जनपद के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगांई ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस कोरोना काल में जिस सेवा समर्पण के भाव से कार्य कर रहे हैं, वह अनुकर्णीय है। कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जहां हर छोटे व बडे़ कार्यकर्ता का सम्मान बना रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा कार्य और फेसबुक लाइव आने से सभी लोग उत्साहित हुए हैं। लेकिन कुछ लोग भाजपा के सेवा कार्य से भयभीत और परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर पूरे प्रदेश में गांव, घर, मोहल्ले में भाजपा के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चार धामों को सुव्यवस्थित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है, जबकि ऑल वेदर रोड के माध्यम से गांव-गांव तक सड़क को पहुंचाना प्राथमिकता है। लाॅक डाउन में लाखों लोगों की घर वापसी हुई है। सरकार प्रवासियों के लिए रोजगार सृजित करने में जुटी है। सरकार अनेक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड की मंशा पूरे देश में यात्रा खोलने को लेकर थी, लेकिन तीर्थ पुरोहितों की की राय के बाद प्रदेश के लोगों के लिए यात्रा खोली गई है।

इस कोरोना महामारी में सतर्कता व समाजिक दूरी बनाकर यात्रा करवाई जा रही है। इस दौरान श्री ममगांई ने कार्यकर्ताओं को मास्क भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, मंडल महामंत्री दिगम्बर रमलवाण, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेंद्र जोशी, जिला मंत्री सुनील नौटियाल, जगदम्बा प्रसाद बेंजवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी बीबी थपलियाल, सभासद अंकुर खन्ना, पारेश्वर प्रसाद मंमगांई, राम किशन ममगांई, सुंदरमणी गोस्वामी, पंकज कप्ररवाण, हिमांशु, राहुल, सूरज नौटियाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top