उत्तराखंड

श्रीराम मंदिर को लेकर अपार उत्साह..

श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के लिए लोग आ रहे आगे..

रुद्रप्रयाग:  अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू समाज में भारी उत्साह है। पूरे देश में श्रीराम जन्म भूमि समर्पण निधि के तहत पन्द्रह जनवरी से पांच फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों से समर्पण निधि के लिए आह्वान किया जा रहा है।
शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सुमेरपुर क्षेत्र में जनजागरण अभियान किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रवक्ता कलिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है।

 

कि पांच सौ वर्षों के सत्त् संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर निर्माण होने जा रहा है। इस अवसर पर कीर्तिन मंडली सुमेरपुर व तिलणी की ओर से श्रीराम के भजन कीर्तिन से राम का सुमिरन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रीरामजी के जयकारे भी लगाये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य यशवंत बुटोला ने किया।

 

कार्यक्रम का संचालन एसएसपंवार ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शिव सिंह रावत, दुर्गा प्रसाद खण्डूड़ी, जयपाल सिंह रावत, प्रकाश सेमवाल, लक्ष्मी नेगी, सरस्वती रावत, रंजना पंवार, दीपिका पंवार, भुवनेश्वरी सती, बीना डिमरी, सुनीता बिष्ट, मेहरबान सिंह बिष्ट, मीना बुटोला, एसपी नौटियाल, आरपी थपलियाल, संजय राणा, चन्द्रबल्ल्भ खण्डूड़ी आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर राम जन्मभूमि समर्पण निधि संग्रह के लिए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में अभियान के कार्यकर्ता घर-घर जाकर समर्पण निधि संग्रह कर रहे हैं। आज जनता में मंदिर को लेकर अपार उत्साह है।

 

समिति ने जिला, विकासखण्ड व मंडल स्तर के साथ-साथ गांव स्तर पर भी समितियों का गठन किया है। नगर वार्ड स्तर पर भी समितियों का गठन किया गया है। समर्पण निधि संग्रह के लिए जिला मुख्यालय में समिति के सह अभियान प्रमुख कालिका प्रसाद सेमवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह पंवार ने अनेक परिवारों से समर्पक कर निधि संग्रह की और लोगों ने खुले मन से सहयोग दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top