Uncategorized

राज्यमंत्री रावत की रैली और सभा में नहीं पहुंचा एक भी भाजपा कार्यकर्ता..

कुछ कांग्रेसी और क्षेत्रीय लोग राज्यमंत्री का स्वागत करते आये नजर..

ढ़ोल-बाजों के साथ निकाली रैली में शामिल हुये चंद लोग..

रैली में भी राज्यमंत्री के साथ थे कांग्रेस नेता और क्षेत्रीय लोग..

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे राजपाल सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नये बस अडडे पर एक बारात घर में आयोजित स्वागत समारोह में मात्र कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बच्छणस्यूं क्षेत्र के लोग ही दिखाई दिये। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता राज्यमंत्री के स्वागत के लिये नहीं पहुंचा। ऐसे में भाजपा को लेकर आम जनता तरह-तरह की चर्चाएं कर रही है।

 

दरअसल, राज्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राजपाल रावत पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे, लेकिन राज्यमंत्री के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बच्छणस्यूं क्षेत्र के ही लोग आये। बच्छणस्यूं क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री आगमन की खुशी में मुख्य बाजार में रैली भी निकाली, लेकिन रैली में चंद लोग ही शामिल हुये। रैली में शामिल लोग भी कुछ कांग्रेस के थे तो कुछ बच्छणस्यूं क्षेत्र के स्थानीय लोग। रैली के बाद नये बस अडडे पर सभा का आयोजन किया गया था, लेकिन सभा में एक भी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। सभा में जिलाध्यक्ष तो दूर मंडल अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष तक नहीं पहुंचे।

 

राज्यमंत्री के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं के न पहुंचने से कही न कही भाजपा में गुटबाजी को दर्शाता है। राज्यमंत्री के आने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बाजार में घूम रहे थे। स्थिति यह थी कि जिस बारात घर में कार्यक्रम रखा गया था, उसके बाहर सड़क पर भाजपा कार्यकर्ता घूम रहे थे, लेकिन कोई भी कार्यकर्ता राज्यमंत्री की सभा में नहीं पहुंचा। राज्यमंत्री के स्वागत में भाजपाईयों के न पहुंचने से स्थानीय जनता में भी तरह-तरह की चर्चाएं थी। एक ओर मुख्य बाजार में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ राज्यमंत्री आगमन पर रैली निकाली जा रही थी, वहीं रैली में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था। रैली में जो चंद लोग थे भी, वह कांग्रेस कार्यकर्ता थे और कुछ क्षेत्रीय लोग।

 

इधर, राज्यमंत्री राजपाल रावत ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत रास्ते में कर दिया था। स्वागत करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता श्री राजजन्म भूमि की बैठक में चले गये थे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। रामजन्म भूमि को लेकर सांय के समय बैठक का आयोजन किया गया था। स्वागत करने के बाद सभी कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने चले गये थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top