देश/ विदेश

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके मॉडल से किया दुष्कर्म..

इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके मॉडल से किया दुष्कर्म..

एक प्रतिष्ठित मॉडलिंग व बड़ी कंपनी में शूट कराने का दिया था झांसा..

ऑडिशन के लिए बुलाकर होटल में किया दुष्कर्म..

एक सप्ताह पहले मॉडल की सहेली से भी किया था दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज..

देश-विदेश : नामी कंपनियों के विज्ञापन में मॉडल बनाने का दावा कर फिल्म बनाने वाले हिमांशु उर्फ वाशु सोनी ने दो युवतियों के साथ दुष्कर्म किया है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी विराजखंड स्थित एक गेस्ट हाउस का प्रयोग किया गया है। गुरुवार को जिस मॉडल से रेप हुआ। उसने विभूतिखंड थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 

 

इंस्टाग्राम पर लगाई कई बड़े कलाकारों की फोटो..

इंस्पेक्टर विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के अनुसार राजाजीपुरम निवासी हिमांशु उर्फ वाशु सोनी एड फिल्म के लिए शूटिंग का काम करता है। एल्डिगो उद्यान 2 में किराए पर रहने वाली युवती ने उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर कई बडे़ कलाकारों के साथ देखी। उसी के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। हिमांशु ने युवती से नामी कंपनियों में मॉडल बनाने का दावा किया। आरोप है कि हिमांशु ने टी.सीरीज कंपनी में ऑडिशन देने के नाम पर उसे विराजखंड के होटल गार्डेन इन में बुला लिया।

 

 

होटल के कमरे में किया दुष्कर्म..

पीडि़ता का आरोप है कि होटल के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लेकर गया, जहां उसके साथ कुछ देर तक कई लोग मौजूद थे। वह लोगों को बाहर छोड़कर वापस आया। इसके बाद कमरा बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी देने के बाद आरोपी हिमांशु ने उसे होटल के बाहर छोड़ दिया। पीडि़ता शाम को विभूतिखंड थाना पहुंची। उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने जाँचपड़ताल शुरू कर दी।

 

 

युवती की दोस्त के साथ भी किया था दुष्कर्म..

पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपनी एक दूसरी दोस्त को दे दी। जो बहराइच की रहने वाली है। वह लखनऊ में एक हॉस्टल में रहती है। जब दूसरी युवती ने पूरी बात सुनी तो उसने भी अपने साथ हुए रेप की बात कह दी। कुछ देर बाद वह भी थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले हिमांशु ने उसके साथ रेप किया था। उसकी धमकी व सामाजिक डर से शिकायत नहीं की। पीडि़ता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

कई नाम हैं आरोपी के..

पुलिस के अनुसार पीडि़ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर रिहांश उर्फ शिवम के नाम से आईडी बनाई है जबकि उसका असली नाम हिमांशु उर्फ वासु है। उसके पास तीन मोबाइल हैं। आरोप है कि युवतियों को बड़ी व नामी कंपनियों के विज्ञापन में काम दिलाने का भी झांसा दिया था। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह के अनुसार पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रहीं है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top