उत्तराखंड

भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान नामक पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त द्वारा लिखित “भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान” नामक पुस्तक का विमोचन

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल द्वारा लिखित ‘‘भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून का योगदान‘‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में देहरादून के आन्दोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुस्तक के लेखक डा. कण्डवाल ने ऐसे आन्दोलनकारियो द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिये गये प्रयासों को संजोने का प्रयास किया है। यह प्रयास हमारी भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में हमारे वीरों एवं बलिदानियों द्वारा दिये गये योगदान की जानकारी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश जिसने आजादी के लिए लम्बा संघर्ष किया, हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता के संघर्ष की जानकारी व स्वाभिमान को संजोये रखने मे इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाॅ. पुरूषोत्तम दत्त कण्डवाल द्वारा लिखी गई इस पुस्तक मे 1885 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें स्वतंत्रता आन्दोलन का देहरादून का प्रभाव, देहरादून में स्वतंत्रता आन्दोलन का विकास, स्वतंत्रता आन्दोलन में देहरादून की महिलाओं का योगदान, समाचार पत्रों एवं पत्रकारों की भूमिका व देहरादून के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे मे जानकारी दी गई है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधायक श्री हरबंस कपूर, पूर्व प्राचार्य डी0ए0वी0 पीजी कालेज डाॅ. देवेन्द्र भसीन, प्रज्ञा प्रवाह प्रमुख उत्तराखण्ड श्री भगवती जी, एडवोकेट श्री आर.के.गुप्ता, श्री महिपाल सिंह, श्री अनुपम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top