उत्तराखंड

नेगी को मिली श्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी..

नेगी को मिली श्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी..

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल ने बलवीर सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग जिला श्रम कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री नेगी को जिम्मेदारी दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,केदारनाथ विधायक मनोज रावत, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, कपिल राणा, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र सिंधवाल, महावीर पंवार, बंटी जगवान, शैलेंद्र गोस्वामी, सलमान, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष शर्मा लाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलवीर सिंह नेगी को वधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड श्रम कांग्रेश के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रुद्रप्रयाग जिले की दोनों सीटों पर फतह हासिल करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top