उत्तराखंड

चलती कार पर ऊपर से गिरा विशालकाय पत्थर,1 की मौत 1 घायल..

चलती कार पर ऊपर से गिरा विशालकाय पत्थर,1 की मौत 1 घायल..

उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। पहाड़ों से सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं। मौसम विभाग ने भी पहले ही चेतावनी दे दी थी कि उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इस वजह से कई जगह सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। ऐसा ही एक नजारा है नैनीताल जिले में देखने को मिला है। नैनीताल जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहा था।

इस दौरान पहाड़ से एक विशालकाय पत्थर कार पर गिर गया। पत्थर गिरने से मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल लाया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top