उत्तराखंड

खाई में गिरी कार, एक परिवार के चार बच्चों सहित छह की मौत..

देहरादून-उत्तरकाशी मार्ग पर एक कार के करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक परिवार के चार बच्चों सहित दो महिलाओं की मौत हो गई।

टिहरी : सहारनपुर से उत्तरकाशी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों की कार देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर मौरियाणा टॉप के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार बच्चों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बुधवार सुबह लगभग दस बजे देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर मौरियाणा टॉप के पास सैंट्रो कार संख्या 11क्यू 7042 अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार सहारनपुर से उत्तरकाशी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे की सूचना वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने थत्यूड़ पुलिस को दी। हालांकि उससे पहले मराड़ गांव के ग्रामीण भी हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच गए। ग्रामीणों ने ही सबसे पहले खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के आधे घंटे बाद धरासू और थत्यूड़ से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में चार बच्चों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे में कार चला रहे सरफराज की पत्नी तहरीम और तीन बच्चियों रिजा, नताशा, शमी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति अलाउद्दीन की पत्नी शहजादी और पुत्र आतिया की भी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल मल्लिका और तूबा को थत्यूड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीएम धनोल्टी रजा अब्बास ने बताया कि कार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में चार बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। सभी लोग सहारनपुर से उत्तरकाशी की तरफ जा रहे थे।

मृतकों के नाम :

1 : रिजा (10 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

2 : तहरीम (32 वर्ष) पत्नी सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

3 : शहजादी (26 वर्ष) पत्नी अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

4 : नताशा (9 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

5 : शमी (ढाई वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

6 : आतिया (07 माह) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

घायलों के नाम :

1 : सरफराज (36 वर्ष) अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

2 : अलाउद्दीन (26 वर्ष) पुत्र खुर्शीद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

3 : मल्लिका (5 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

4 : तूबा (03 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top