Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मंदाकिनी की तेज धाराओं में हुनर को निखार रहे युवा

24 दिवसीय कयाकिंग, कैनोइंग एण्ड राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर

रुद्रप्रयाग। जनपद में पहली बार भारतीय कैनो सलालम की टीम ओलम्पिक एवं अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगी। स्पोर्ट्स एथोरिटी आॅफ इण्डिया (साईं) एवं कयाकिंग एण्ड कैनोइंग एसोसियेशन की उत्तराखण्ड इकाई उत्तरांचल कयाकिंग, कैनोइंग एण्ड राफ्टिंग एसोसियेशन द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चन्द्रापुरी के गबनी गांव में मन्दाकिनी नदी पर दस सदस्यसीय टीम 24 दिनों तक नदी के तेज बहाव में अपने हुनर को और निखार देंगें।

रुद्रप्रयाग के गवनी गांव ने चार प्रदेशों को पछाड़कर यह सौभाग्य पाया है। साईं के कोच जिमी ने मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखण्ड की कई नदियों की खाक छानकर आखिर में मन्दाकिनी नदी को इसके लिए उपयुक्त पाया। कैनो सलालम बहती हुई पहाड़ी नदी पर आयोजित होने वाला एक खेल है, जिसमें खिलाड़ी छोटी कर्नाइंग से नदी की तेज धारा में स्थापित किए गेटों को नदी की धारा के साथ और विपरीत दिशा में पार किया जाता है। गवनी गांव में प्रशिक्षण शिविर को औपचारिक उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि केदारनाथ विधायक मनोज रावत के अथक प्रयासों से केदारघाटी जैसे दूरस्थ स्थान पर किसी खेल की राष्ट्रीय टीम का प्रशिक्षण शिविर लगना जनपद के लिए गौरव का क्षण है।

प्रशिक्षण शिविर के लगने से स्थानीय युवाओं को भी इस खेल की विस्तृत जानकारी मिलेगी। जो कि भविष्य के लिए मील का पत्थर बनेगा। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में वाटर स्पोटर््स करने वाले दो सौ से अधिक खिलाड़ी हैं। झारखण्ड में हुए राष्ट्रीय खेलों में सलालम का स्वर्ण पदक उत्तराखण्ड ने ही जीता था। अब इस प्रशिक्षण शिविर के लगने से आने वाले समय में उत्तराखण्ड से भी खिलाड़ी उभरेगंे तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरेगें। केदारनाथ विधायक मनोज रावत बतौर उत्तरांचल कयाकिंग, कैनोइंग एण्ड राफ्टिंग एसोसियेशन के सचिव के रूप में इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजक भी हैं।

साईं द्वारा लगाये गये इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय टीम के सदस्य प्रिंस, विशाल, विश्वजीत, राजा, धीरज, राहुल, त्रिलोक, राहुल बलिराम, चम्पा, आरती तथा जान्ह्वी मुख्य प्रशिक्षक फ्रांस निवासी जिमी विरकोन, वरिष्ठ सहायक प्रशिक्षक देवेन्द्र गुप्ता एवं कनिष्ठ सहायक दिग्विजय सिंह की देखरेख में अपना अभ्यास करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top