Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हैं नारी शक्ति: जोशी

रोहित डिमरी

वरिष्ठ साहित्यकार खांेयाल की कविता संग्रह रूमकि दौं का लोकार्पण समारोह
रुद्रप्रयाग। नारी पहाड़ की रीढ़ हैं और देवभूमि उत्तराखण्ड़ की नारियां खेती बाड़ी के कामकाज के साथ ही सामाजिक सरोकारों से भी जुडी हैं। यह बात मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने मदमहेश्वर घाटी की वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख जीवन्ती देवी खोंयाल की कविता संग्रह रूमकि दौं के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अथिति कही।

ब्लाॅक सभागार में मद्महेश्वर घाटी विकास मंच एवं कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि नारी के व्यक्तित्व को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। नारी शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। पहाड़ की महिलाएं सदैव ही कर्मठ रही हैं और इन कर्मठ महिलाओं में जीवंती देवी खोंयाल सबसे आगे हैं। पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि नारियों का संघर्ष युगों से रहा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। विशिष्ठ अथिति जीएससीओ के प्रबंधक स्वराज तौमर ने कविता संग्रह की लेखक श्रीमती जीवन्ती देवी खोंयाल के प्रयासों की प्रंशसा करते हुए कहा कि श्रीमती खोंयाल ने आपने जीवन के 74 पड़ाव में पुस्तक लिखने का जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख सन्तलाल शाह ने कहा कि जीवन्ती देवी का संघर्ष हमेशा मदमहेश्वर घाटी के विकास के लिए समर्पित रहा है। कविता संग्रह की लेखिका जीवन्ती देवी ने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन आम जनमानस के सहयोग से हुआ है। इस मौके पर कलश के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल, उत्सव के निदेशक डाॅ राकेश भट्ट, जगदम्बा चमोला, बीना वेजवाल, अनिल चैहान, कविता भट्ट, सुमन लता, राकेश जिरवाण ने अपने कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति का गुणगान किया, जबकि लता शुक्ला व दीपक नेगी के द्वारा पोस्टर प्रर्दशनी लगाकर लोगों कों आकर्षित किया गया।

वहीं महिला मंगल दल रांसी की महिलाओं ने मांगल गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, लखपत राणा, तीरथ सिंह रावत राही, प्रधान सरिता नेगी, राकेश सिंह नेगी, राजकुमारी राणा, रघुबीर सिंह पुष्पाण, अंजना रावत, शारदा नौटियाल, अजीतपाल सिंह बिष्ट, मदन भट्ट, रणजीत रावत, देवानन्द गैरोला, भगवती प्रसाद भट्ट हेमलता जसपाल भारती, सरस्वती धिरवाण, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, जगतराम सेमवाल, प्रियंका नौटियाल, रेखा रावत, तहसीलदार, जयबीर राम बधाणी, थानाध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त गैरोला, सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top