उत्तराखंड

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप..

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप..

उत्तराखंड : सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बब्बल कॉलोनी इस्लामनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मृतका के गले पर निशान मिलने और पति के घर से फरार होने से उनकी आशंका को और बल मिल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रुड़की के रामपुर गांव निवासी शहनाज और नदीम ने करीब तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। तभी से दोनों बब्बल कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
आरोप है कि शादी के बाद से ही नदीम शहनाज को परेशान करने लगा, जिससे दोनों के बीच रोज झगड़ा होने लगा। शुक्रवार की रात शहनाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

 

शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसके तीन साल के बेटे को रोता देखा तो घर पहुंचे। जहां शहनाज मृत पड़ी मिली।लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश सह ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। महिला का पति घर से फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top