उत्तराखंड

पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..

पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..

पति पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप..

उत्तराखंड : हरिद्वार में एक स्थानीय नेता की पत्नी ने कनखल स्थित फ्लैट पर पति की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया। साथ ही पति पर एक युवती को घर में रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पति पर नाबालिग लड़की को फ्लैट पर रखने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पति और पत्‍‌नी में जमकर नोकझोंक हुई। महिला ने पति और दोनों बेटों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का साल 2013 में देहांत हो गया था। उन्होंने वर्ष 2014 में उनसे कोर्ट में प्रेम-विवाह किया था। वर्ष 2015 में उन्होंने शादी सार्वजनिक की और एक बड़ी पार्टी भी दी थी। मगर साल 2017 में पति-पत्नी के बीच मतभेद हो गए और दोनों अलग रहने लगे। सोमवार को महिला अचानक कनखल स्थित फ्लैट पर पहुंची और एक नाबालिग लड़की के साथ रंगरलियां मनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

महिला का आरोप है कि रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति और उनकी पहली पत्नी के दोनों बेटों ने मारपीट करते हुए बंधक बनाया। इसके बाद लड़की को फ्लैट से भगा दिया। वहीं महिला के पति का कहना है कि लड़की उनकी बेटी की तरह है। नौकरानी के छुट्टी जाने के कारण वह खाना बनाने आई है। दोनों के बीच नोकझोंक होने पर आस पास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामा शांत कराया। इसके बाद महिला ने पति और उनके दोनों बेटों के खिलाफ घरेलू हिसा, मारपीट, गाली-गलौच व धमकी के आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर कनखल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top