उत्तराखंड

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दिल्ली में जलवा

दिल्ली : दिल्ली में चल रहे प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है । शनिवार को उत्तराखंड की झोली में तीन पदक आए जिनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक है

उत्तराखंड के धावकों ने शनिवार को एक बार फिर अपने प्रदर्शन से पूरे पहाड़ का सिर गर्व से ऊंचाकर दिया। प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स मेंशनिवार को परमजीत सिंह बिष्ट और मानसी नेगी ने वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता, तो मुकेश कुमार ने रजत पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को भी उत्तराखंड के दो धावकों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर प्रदेशवासियों को सुखद पलों का एहसास कराया था।

इन प्रतियोगिताओं में अब तक उत्तराखंड के धावकों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

चमोली के खिलाड़ियों का कमाल

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे खेलों में शनिवार का दिन उत्तराखंड के चमोली के खिलाड़ियों के नाम रहा शनिवार को वॉक रेस के फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग की 5 किमी. वॉक रेस में उत्तराखंड के परमजीत सिंह बिष्ट ने 21:19:84 मिनट में रेस पूरी की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उत्तराखंड के ही मुकेश कुमार ने 21:26:71 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। परमजीतसिंह मूल रूप से चमोली के के रहने वाला हैं और इससे पहले भी वो राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक हासिल कर चुके हैं

मानसी की सुनहरी दौड़

चमोली निवासी मानसी नेगी ने भी बालिका वर्ग की 3 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता है उन्होंने 14:44:44 मिनट का समय निकालते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जीजीएसएस नग्वाड़ की कक्षा 10वीं की छात्रा मानसी का नेशनल में यह पहला मेडल है। कोच गोपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में मानसी का यह बेहतरीन रिकाॅर्ड है।अभी तक इन खेलाें में उत्तराखंड के धावक चार स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। इनमें से दो स्वर्ण पदक शुक्रवार को अकेले अनु कुमार ने और सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top