उत्तराखंड

कारगिल युद्ध में उत्तराखंड ने दी सबसे ज्यादा शहादत

कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के सर्वाधिक रणबांकुरों ने दुश्मन को देश की सरहद से बाहर

19 साल पहले आज ही दिन यानी 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। 

उत्तराखंड : कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के सर्वाधिक रणबांकुरों ने दुश्मन को देश की सरहद से बाहर खदेड़ते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। राज्य के 75 रणबांकुरें कारगिल युद्ध में शहीद हुए। 19 साल पहले आज ही दिन यानी 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में  विजय हासिल की थी। इस दिन को हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राज्य के 30 सैनिकों को उनके अदम्य साहस के लिए वीरता पदकों से अलंकृत किया। राज्य की कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट ने कारगिल युद्ध में दुश्मन को मार भगाने में अहम योगदान दिया है। गढवाल रेजिमेंट के 54 सैनिक शहीद हुए थे।कारगिल युद्ध में भाग लेने वाली लगभग हर रेजिमेंट में उत्तराखंड के बहादुर सैनिक शामिल थे। भारतीय सेना ने 524 सैनिकों को खोया तो वहीं 1363 गंभीर रूप से घायल हुए। पाकिस्तानी सेना के लगभग चार हजार सैन्य बलों के जवान मारे गए।

भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 में कश्मीर में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत को जीत हासिल हुई थी। यह जीत केवल भारत की सेना की नहीं बल्कि राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से भी जीत थी। 26 जुलाई को विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन कारगिल के उन सपूतों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर दिए थे और अपनी वीरता से भारत के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया था।

उत्तराखंड के ये सपूत बने नायक

कारगिल युद्ध में जिला वार शहीद
देहरादून- 14, अल्मोड़ा- 3, बागेश्वर- 3, चमोली- 7, लैंसडौन- 10, नैनीताल- 5, पौड़ी- 3, पिथौरागढ़- 4, रुद्रप्रयाग- 3, टिहरी- 11, उधम सिंह नगर- 2, उत्तरकाशी- 1

पदक से अलंकृत सैनिक

मेजर विवेक गुप्ता – महावीर चक्र, मेजर राजेश सिंह भंडारी- महावीर चक्र, नाइक ब्रिजमोहन सिंह – वीर चक्र, नाइक कश्मीर सिंह – वीर चक्र.
ग्रुप कैप्टन एके सिन्हा – वीर चक्र, आनरेरी कैप्टन खुशीमन गुरुंग – वीरचक्र, राइफलमैन कुलदीप सिंह – वीर चक्र, लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग – सेना मेडल, सिपाही चंदन सिंह – सेना मेडल, लांस नाइक देवेंद्र प्रसाद – सेना मेडल, नाइक शिव सिंह – सेना मेडल, नायक जगत सिंह – सेना मेडल, राइफलमैन ढब्बल सिंह – सेना मेडल, लांस नाइक सुरमन सिंह – सेना मेडल, आनरेरी कैप्टन ए हेनी माओ – सेना मेडल, आनरेरी कैप्टन चंद्र सिंह – सेना मेडल

रेजीमेंटों में उत्तराखंड के शहीद

गढ़वाल राइफल- 54, नागा रेजिमेंट- 19, कुमाऊं रेजिमेंट- 12, पैरा रेजिमेंट- 9, गोरखा राइफल्स- 3, पांच विकास- 3, इंजीनियिरंग- 2, महार रेजिमेंट- 1, गार्डस रेजिमेंट- 1, आरआर- 1, राजपूताना राइफल्स- 1, एयरफोर्स- 1, जे एंड रेजिमेंट- 1, लद्दाख स्काउट- 1

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिये एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। इसमें भारत की विजय हुई। इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top