उत्तराखंड

शुरुआती रुझान…भाजपा आगे, इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी दे रहे टक्कर..

शुरुआती रुझान…भाजपा आगे, इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी दे रहे टक्कर..

 

उत्तराखंड: प्रदेश की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को जनादेश आ जाएगा. प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ हैं।
वोटों की काउंटिंग को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत सभी पांच संसदीय सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भले ही चुनाव में 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच ही असली टक्कर है।

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार दे रहे कड़ी टक्कर
शुरुआती रुझान में अभी तक भाजपा आगे चल रही है, लेकिन टिहरी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उत्तरकाशी की तीनों विस सीटों पर बॉबी पंवार बढ़त बनाए हुए हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट- धर्मपुर विधानसभा
पहला चरण
त्रिवेन्द्र सिंह रावत -3818
वीरेंद्र रावत -3146

दूसरा चरण-
त्रिवेन्द्र सिंह रावत- 8244
वीरेंद्र रावत- 6700
कुल- त्रिवेन्द्र सिंह रावत 1544 वोटों से आगे

अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए
पौड़ी जिले की छह विधानसभाओं के राउंड में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी चार हजार 196 वोटों से आगे हैं। बलूनी को 11947 और गणेश गोदियाल को 7751 वोट मिले।

टिहरी लोक सभा सीट
उत्तरकाशी तीन विधानसभा

निर्दलीय बॉबी पंवार-4628
भाजपा से माला राज्य लक्ष्मी शाह-2211
कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला-418

नैनीताल लोकसभा का पहला चरण
पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी से 36798 वोटों से आगे चल रहे हैंं

बीजेपी की अजय टम्टा आगे
दूसरा राउंड बागेश्वर विधानसभा

अजय टम्टा बीजेपी 5405
प्रदीप टम्टा कांग्रेस 3143

दूसरा राउंड कपकोट विधानसभा
अजय टम्टा बीजेपी 4833
प्रदीप टम्टा कांग्रेस. 1908

गदरपुर में दो राउंड- भाजपा आगे
गदरपुर में पहला राउंड
भाजपा 6372, कांग्रेस 2295

दूसरा राउंड
भाजपा 9024
कांग्रेस 1595

दो राउंड के बाद गदरपुर से भाजपा 11506 से आगे चल रही है। 146 वोट नोटा में पड़े हैं।

गंगोत्री में पांच राउंड पूरे
बीजेपी -820-912-1082-702-860
कांग्रेस-99-83-158-131-155
निर्दली-812-834- 1149- 887-571

यमनोत्री में तीन राउंड
बीजेपी- 599-697-496
कांग्रेस -143-172-77
निर्दलीय- 996-1310-799

पुरोला राउंड आठ राउंड तक की स्थिति
निर्दलीय- 2820- 2170-1984-2325-705-883-1100-932
बीजेपी- 852-480-817-949-793-780-817-848
कांग्रेस- 176-155-196-197-66-366-365-103

नानकमत्ता में दूसरे चरण में भाजपा आगे
भाजपा को 5487 वोट
कांग्रेस को 2836 वोट

हल्द्वानी विधानसभा से अजय भट्ट आगे
पांच राउंड पूरे होने के बाद हल्द्वानी विधानसभा अजय भट्ट 20488 मत पड़े हैं। जबकि कांग्रेस के प्रकाश जोशी 11543 वोट मिले हैं।

दूसरा चरण के बाद अनिल बलूनी आगे
चमोली की चार बदरीनाथ, थराली की पांच और कर्णप्रयाग की छह सीटों का परिणाम सामने के बाद भाजपा के अनिल बलूनी बढ़त बनाए हुए हैं।

अनिल बलूनी बीजेपी – 14314
गणेश गोदियाल कांग्रेस- 10529
घीर सिंह बसपा – 133

राजपुर रोड पहला राउंड – टिहरी लोकसभा
माला राज लक्ष्मी शाह- 4219
जोध सिंह गुन्सोला-1456

रायपुर विस-पहला राउंड – टिहरी लोकसभा
माला राज लक्ष्मी- 4325
जोध सिंह गुन्सोला-1368

पिथौरागढ़ में दूसरे राउंड में भाजपा आगे
पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 3262 और कांग्रेस को 1712 मत मिले। यहां भाजपा 1550 मतों से आगे रही। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2567, कांग्रेस को 1151 वोट मिले। यहां भाजपा 1416 मत आगे रही।

गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 4720 और कांग्रेस को 2573 मत मिले। यहां भाजपा 2147 मतों से आगे रही। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 3892, कांग्रेस को 3222 मत मिले। यहां भाजपा 670 मतों से आगे रही। दूसरे चरण तक भाजपा प्रत्याशी 9810 मतों से आगे चल रहे हैं।

पहला राउंड: देहरादून जिला- टिहरी लोकसभा
माला राज लक्ष्मी- 26795
जोध सिंह गुन्सोला-12813

हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे
हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 109584 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 84056 वोट मिले हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को दूसरे राउंड तक 86212 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 56763 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 29449 मतों से आगे चल रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top