Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जानिए आखिर क्यों उत्तराखंड में छात्र छात्राएं नहीं दे पाएंगे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा..

जानिए आखिर क्यों उत्तराखंड में छात्र छात्राएं नहीं दे पाएंगे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के छात्र वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यह कहना है उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी का। बता दे कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो वे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। पंजीकरण को लेकर शिक्षा सचिव वीपी सिमल्टी ने सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। जिसमें कुछ स्थानों पर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, जाति, माध्यम, दिव्यांगता आदि की जानकारी गलत दिखाई दे रही है।

पंजीकरण डाटा का प्रयोग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए किया जाना है। गलत और आधी अधूरी जानकारी को ठीक करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल 10 जून से 15 जुलाई तक खोला जा रहा है। इसके बाद यदि कोई छात्र डाटा संशोधन से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी। निर्देश में यह भी कहा गया कि यदि विद्यालय से कक्षा 9वीं और 11वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र ने किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश ले लिया या वह कक्षा में फेल हो गया तो ऐसे छात्र-छात्राओं का विवरण हटाया जाना है। निर्देश में यह भी कहा गया कि किसी विद्यालय से स्थानांतरित या फिर किसी दूसरे बोर्ड से विद्यालय में आने वाले छात्रों का विवरण अभी अंकित नहीं किया जाएगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top