Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई….

अंतिम विदाई

रामविलास पासवान को दी गई अंतिम विदाई…

देश-विदेश : रामविलास पासवान का गुरुवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 74 साल के पासवान पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता के निधन की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर कई दिग्गजों ने दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को लोजपा नेता के आवास पर जाकर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को आज वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पटना ले जाया जाएगा।

मनमोहन ने चिराग को लिखा पत्र….

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोजपा नेता के निधन पर चिराग पासवान को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, ‘मुझे आपके पिता के निधन के बारे में पता चला। केंद्र सरकार में रामविलास पासवान जी एक अहम दलित चेहरा रहे। 2004 में मैंने यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था, जिसका पासवान जी हिस्सा थे, मेरे पास उस समय की बहुत सी यादें हैं। वे जननेता थे और उनकी बहुत प्रसिद्धि थी। वे एक ऐसा नेता थे जो जिसके भी संपर्क में आते थे, वे उनसे प्यार और उनका सम्मान किया करते थे। उनके निधन से देश ने एक महान दलित नेता खो दिया है जो समाज के गरीब और दबे-कुचले वर्ग के लिए हमेशा खड़े रहे। मैं आपके और आपके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। भगवान आपको ये असीम दुख सहने की क्षमता दे।

 

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति अमित शाह… 
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि  दी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति राजनाथ सिंह…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे रविशंकर प्रसाद…
रामविलास पासवान के पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में पूरी कैबिनेट की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे। पासवान के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान के जरिए पटना लाया जाएगा। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ रविशंकर भी दोपहर दो बजे पहुंचेंगे। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार सुबह 10 गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। लोजपा नेता का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जारी….
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को 12 जनपथ स्थित उनके आवास पर लाया गया है। यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

घर लाया जा रहा है पार्थिव शरीर…
रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एम्स अस्पताल पहुंचे। 12 जनपथ पर केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, फिर पार्टी मुख्यालय ले जाया जाएगा।

आधा झुका तिरंगा…
रामविलास पासवान के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन, संसद भवन पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे को आधा झुका दिया गया है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top