Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को निहारते रहे मंत्री

केदारनाथ धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को निहारते रहे मंत्री
केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री पहंुचे केदारपुरी

रुद्रप्रयाग। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार अनंद जी गीते ने बृहस्पतिवा को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह नौ बजे केन्द्रीय मंत्री हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे, जिसके बाद वह सीधे मंदिर में दर्शनों को पहुंचे। दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की तथा साधु संतुओं से भी मिले। केन्द्रीय मंत्री ने केदारनाथ के प्राकृतिक सौन्दर्य को काफी देर तक निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने डीएम से केदारनाथ में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यो के बारे में जानकारी ली। तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि केदारपुरी में व्यापारी बेरोजगार हो गये हैं।

वर्षों से मंदिर मार्ग पर पूजा सामाग्री बेचकर छः माह का रोजगार करने वाले व्यापारी आज बेरोजगार हो चुके हैं। कहा कि मास्टर प्लान के तहत केदारपुरी में काम किया जा रहा है, लेकिन तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। लगभग दो घंटे केदारनाथ में रहने के बाद वह हेलीकाप्टर से दिल्ली के लिए लौट गए। इस दौरान उनके साथ भारी उद्योग विभाग से संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top