उत्तराखंड

ऊखीमठ में नगर पंचायत अध्यक्ष पद होगी कड़ी टक्कर

भाजपा-कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के कई प्रत्याशी लाइन में खड़े
पार्टी से अधिकृत होने के लिये दावेदारों की चहल-कदमी शुरू
रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत ऊखीमठ में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुये अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालों ने आम जनमानस को रिझाने के साथ ही मतदाताओं के मन टटोलने शुरू कर दिये हैं। राष्ट्रीय दलों से अधिकृत होने वाले प्रत्याशियों ने पार्टी से अधिकृत होने के लिये देहरादून के चक्कर काटने के साथ ही अपने आकाओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
2012 में पहली बार अस्तित्व में आयी नगर पंचायत ऊखीमठ में 2013 में संपंन हये नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रीता पुष्वाण ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बबीता भट्ट को चार मतों से मात देकर अध्यक्ष पद की कुर्सी कब्जाई थी। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की तुलना में 2017 तक कांग्रेस सरकार के प्रदेश में सत्तासीन होने के बाद भी नगर पंचायत ऊखीमठ में विकास कार्य कम तो हुये ही हैं, साथ ही 270 राजीव आवासों का आवंटन चर्चाओं में रहा। जहां कई गरीब तबके के लोग राजीव आवास पाने से वंचित रहे, वहीं दूसरी ओर बडे़ तबके के लोगों को राजीव आवासों का भरपूर फायदा मिला। कई राजीव आवासो की पूरी किस्त न मिलने से राजीव आवासो का निर्माण अधर में लटका हुआ है।
आगामी नगर निकाय चुनाव के लिये सत्ताधारी भाजपा सरकार के दो दर्जन से अधिक लोगों ने अध्यक्ष पद की कुर्सी हालिस करने के लिये मतदाताओं को रिझाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के नये परिसीमन में इस बार चुन्नी मंगोली को भी नगर पंचायत में शामिल किया गया है। मानकों के अनुरूप जनसंख्या अधिक न होने के कारण नये वार्ड का गठन न होने से आगामी नगर निकाय चुनाव में भी इस नगर पंचायत में चार वार्डों में ही चुनाव समपन्न होने हैं। नये परिसीमन के अनुरूप चुन्नी मंगोली को ओंकारेश्वर वार्ड में ही शामिल किया गया है। आगामी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष की कुर्सी को कब्जाने के लिये भाजपा-कांग्रेस सहित दो दर्जन से अधिक लोग अध्यक्ष पद पर चुनाव लडने का मन बना चुके हैं। भाजपा व कांग्रेस से अधिकृत होने के लिये अध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वालों ने पार्टी पदाधिकारियों की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, कांग्रेस प्रदेश सदस्य श्रीमती कुब्जा धम्र्वाण व भाजपा ऊखीमठ नगर मण्डल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत ने नूतन वर्ष के बधाई संदेश के लिये पोस्टर वार कर अपनी दावेदारी दर्ज कर दी है। इनके अलावा पूर्व प्रधान मोहन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल सिंह नेगी, गुरिल्ला संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत, महेश बत्र्वाल, विजय राणा, पवन रााणा, राजकुमार तिवारी, अंजना रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व प्रधान जगदीश लाल, सभासद दुर्गा देवी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों की दावेदारी समझी जा रही है।
आगामी नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का ताज किसके सर सजता है, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन पंचायत में शामिल हुये चुन्नी मंगोली का वोट एक तरफा पडता है तो किसी का भी समीकरण बिगड़ सकता है। नगर पंचायत की कुर्सी को कब्जाने के लिये भाजपा व कांग्रेस ने अभी से जमीन तलासने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन यदि पूर्व विधायक आशा नौटियाल का संगठन सक्रिय हुआ तो भाजपा कांग्रेस को पटकनी मिल सकती हैं और यदि भाजपा कांग्रेस को आगामी नगर निकाय चुनाव मंे पटकनी मिलती है तो दोनों राष्ट्रीय दलों के स्थानीय पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा दाव पर लग सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top