उत्तराखंड

सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी ने खोला मोर्चा

सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी ने खोला मोर्चा गांव-गांव में चलाया जा रहा अभियान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में राज करने वाली भाजपा-कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्रांद के गांव बचाओ, राज्य बचाओ अभियान को गढ़वाल के साथ ही कुमायूं के जिलों में पूरा समर्थन मिल रहा है। दल का दूसरे चरण का अभियान न्याय पंचायत से ग्राम पंचायत स्तर पर चलेगा।

उक्रांद के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चमोली ने बताया कि गत् दो माह से गांव बचाओ, प्रदेश बचाओ अभियान मैदानी क्षेत्र के जिलों में संचालित हो रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंडों तक यह अभियान चल रहा है। दूसरे चरण में यात्रा प्रदेश के न्याय पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक जाएगी। कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की राजनैतिक दशा व दिशा को देखते हुए उक्रांद ने यह अभियान शुरू किया है। कहा कि राज्य बनने के 18 वर्षों में प्रदेश में गांव के गांव पलायन के चलते खाली हो रहे हैं। प्रदेश में पहली बार किसानों के आत्महत्या के प्रकरण सामने आए है। रोजगार के नाम पर शिक्षित बेरोजगार को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भू माफिया, खनन तथा शराब माफियों के इशारों पर कार्य करने का आरोप भी लगाया। प्रदेश की स्थाई राजधानी आज तक घोषित नहीं हो सकी है।

इन तमाम बिंदुओं को लेकर उक्रांद गांव-गांव तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहा है। दल राष्ट्रीय दलों की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव बचाओ, राज्य बचाओ अभियान चला रही है। सभी जिलों में इस अभियान को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top