देहरादून समेत गढ़वाल में बारिश और कुमाऊं में ओलावृष्टि की चेतावनी
तीन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, बाकी जगह साफ रहेगा मौसम
मौसम परिवर्तन से बीमारियां बढ़ीं
देहरादून : प्रदेश में अगले चौबीस घंटों तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। छह जून तक कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से कुछ दिनों तक तापमान में कमी रहेगी।
मौसम बार-बार मिजाज बदल रहा है। बीच में अधिकतम तापमान 40 के पार हो गया था। इसके बाद फिर कम हुआ। बीते शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी कुछ दिनों तक मौसम करवट लेता रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। छह जून तक कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच आसमान में बादल मंडराते रहेंगे, जो लोगों को गर्मी से राहत देंगे।
मौसम के इस मिजाज से कुछ दिनों तक तापमान में कमी रहेगी। वहीं छह जून तक कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।