Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत..

उत्तराखंड में सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत..

 

 

उत्तराखंड: बरेली के पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही एक स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन सैलानियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें भवाली सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण वाहन का अचानक अनियंत्रित होना था। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए वाहन और ड्राइवर की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रास्ते पर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से सावधानी और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने कहा कि हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन निवासी, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने कहा कि अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top