देश/ विदेश

पांच दिन में 2 शादी करके दूल्हा गायब पुलिस पूरे मामले को सुलझाने में जुटी..

दूल्हा गायब

पांच दिन में 2 शादी करके दूल्हा गायब पुलिस पूरे मामले को सुलझाने में जुटी..

दूसरी शादी में लड़की के रिश्तेदार ने पहचाना..

देश-विदेश : मध्यप्रदेश के खंडवा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है। यहां पांच दिन में 2 शादी करके दूल्हा गायब हो गया है। पुलिस पूरे मामले को सुलझाने में लगी हुई है। खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बीएल मंडलोई का कहना है कि एक लड़की के परिजन ने इस संबंध में शनिवार को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक पांच दिनों में दो शादी करने वाला ये शख्स 26 साल का है और इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है। शिकायत के अनुसार शख्स ने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को शादी की और फिर सात दिसंबर को इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में दूसरी लड़की से इसकी शादी हुई।

 

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक शख्स की दूसरी शादी में खंडवा से ही एक व्यक्ति गया था। ये व्यक्ति पहली लड़की का भी रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस शख्स को पहचान लिया और फोटो खींचकर पहली लड़की के परिजनों को भेज दिया।

इससे पूरे मामले की पोल खुल गई। इसके बाद ही खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने शनिवार को पुलिस में शिकायत की। परिवार की शिकायत में ये भी बताया गया है कि शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुआ है। यही नहीं, लड़की से शादी करने के बाद शख्स उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था।

 

 

इसके कुछ दिनों के बाद उसने लड़की को बताया कि उसे भोपाल जाना है। उसने कुछ जरूरी काम का बहाना बनाया। इसके बाद वो महू चला गया जहां उसने दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद अभी तक वो अपने घर नहीं आया है। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top