Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रोडवेज बस ने महिला कांवड़ियां को कुचला, मौत.

हरिद्वार। यूपी रोडवेज की बस ने महिला कावड़िया को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए कांवडियो ने बसों में तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगाया। पुलिस के आला अधिकारियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जिला रामपुर निवासी कांवडियों का एक दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे थे। रात को आराम करने के लिए वह लोग श्यामपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सो गए। रविवार सुबह करीब 4:10 बजे उत्तराखंड रोडवेज की बस ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।जिससे गुस्साई कांवडियों ने करीब आधा दर्जन बसों में तोड़फोड़ कर जाम लगाया। दो घंटे जाम के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, अजय सिंह, सीओ सिटी प्रकाश देवली, एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवडियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन कांवडिया अपनी जिद पर अड़े रहे। मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

वहीं कांवड़ मेले में गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे हैं दो कावड़िये ट्रेन के ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सतीश 26 पुत्र प्रकाश निवासी गाजियाबाद यूपी और रवि तोमर 23 पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बागपत यूपी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या 74023 से हरिद्वार आ रहे थे। सुबह करीब 3:40 पर ट्रेन हरिद्वार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसी बीच दोनों ने ट्रेन की छत पर चढ़ने का प्रयास किया तो सतीश और रवि इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन-फानन में जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से दोनों मो जॉलीग्रांट के लिए रेफर किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top