Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देहरादून में भीषण हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, दुकान में घुसकर पलटा ट्रक..

देहरादून में भीषण हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त, दुकान में घुसकर पलटा ट्रक..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मोहब्बेवाला के पास खड़ी गाड़ियों में आशारोड़ी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद एक के बाद पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी और ट्रक टक्कर मार दुकानों में घुस गया। टक्कर लगने से आ मोहब्बेवाला चौक के पास आशारोड़ी की ओर से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने पहले खड़ी एक कार को टक्कर मारी और फिर एक के बाद पांच वाहनों को नुकसान पहुँचाया। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया और पलट गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे में डीजल टंकी फटने से डीजल लीक होने लगा, जिसे देखते हुए फायर स्टेशन को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौके मौजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास बैक हो रहा था, जिस कारण मोहब्बेवाला चौक पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थी। उसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से एक सीमेंट से भरा हुआ ट्रक आया और जाम में खड़ी 3 कार, ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रक मौके पर ही सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया और पलट गया।

कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त छोटे वाहनों को सड़क से हटा दिया और जिन कारों में सवारियां थी,उनको बाहर निकाला गया। ट्रक हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की। इससे कुछ समय बाद यातायात सामान्य करवा दिया गया। दुर्घटना में ट्रक की डीजल टंकी फट गई, जिससे डीजल लीक होने लगा। फायर स्टेशन को तुरंत इसकी जानकारी दी गई और रिसाव को रोकने के लिए कार्रवाई की गई। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने कहा कि सीमेंट से भरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ और किस कारण यह हादसा हुआ। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ट्रक संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top