Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

स्टेट यूनियन वर्किंग जर्नलिस्टस ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा जनपद स्तरीय सम्मेलन..

कलश ने भी किया होली मिलन समारोह, कवियों ने होली गीतों से बांधा समा..

रुद्रप्रयाग:  स्टेट यूनियन वर्किंग जर्नलिस्टस की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में जनपद स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा भी की गई। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किए गए। वहीं कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट ने तिलवाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें पहाड़ी भुला ग्रुप एवं कलश के कवियों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। स्टेट यूनियन वर्किंग जर्नलिस्टस के जिलाध्यक्ष हरीश गुसाई की अध्यक्षता में आहूत बैठक में आगामी मई प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रबंध कमेटी गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

 

कहा गया कि सम्मेलन में जिले की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री गुसाई ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा। हर वर्ष का शुल्क जनवरी प्रथम सप्ताह में जमा करवाना अनिवार्य है। बैठक के बाद होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, ओम प्रकाश बहुगुणा, अनुसूया प्रसाद मलासी, महामंत्री रोहित डिमरी, कोषाध्यक्ष संदीप भटकोटी, उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रवीन सेमवाल, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप सेमवाल, भूपेन्द्र भंडारी, रविन्द्र कप्रवाण, हिमांशु पुरोहित, कालिका काण्डपाल, भानू प्रकाश भट्ट सहित अन्य मौजूद थे।

 

वहीं कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट ने तिलवाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें पहाड़ी भुला ग्रुप एवं कलश के कवियों ने होली गीत सिद्धि को दाता विघन विनाशक, केलै बांधी चीर, हो रघुनंदन राजा, हां-हां हां मोहन गिरधारी, शिव के मन माटी बसे काशी, मत जाओ पिया तोली जाई रती, हयुणली फ्यूंलड़ी तोड़ल्या बुरांश दगड्या होरी अयीं च तथा होरि मा रंग लावड्या नारि बैरव बांद रे की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ओमप्रकाश सेमवाल, अंशुल जगवाण, संजय रावत, हेमंत चैकियाल, सुरेश गैरोला, मनोज थापा, जसपाल भारती, चन्द्रशेखर पुरोहित, जगदम्बा चमोला, विवके बंसल, हैली असवाल, चंदन सिंह जगवाण, चंदन सिंह जगवाण, धीरज झिंक्वाण, सूरी बिजवान, अंकित भट्ट सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top