Uttarakhand DIPR
मनोरंजन

शाहिद कपूर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न..

शाहिद कपूर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न..

शाहिद कपूर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न..

बोले ‘ये तो 150 करोड़ से..

 

मनोरंजन : शाहिद कपूर के फैन्स बड़ी ही बेसब्री के साथ उनकी नई फिल्म जर्सी   के इंतजार में थे। आज फैन्स का इंतजार खत्म हो चुका है और उनकी मच अवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्ममेकर शाहिद कपूर की जर्सी की रिलीज डेट को किसी ना किसी वजह से आगे बढ़ाते जा रहे थे और आज वह दिन आ चुका है कि बॉलीवुड का कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार बैठा है। इस बीच फैन्स ट्विटर पर लगातार जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। जर्सी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो शुरू हो चुका है और फैन्स अभी से इसकी कमाई का अंदाजा लगाने लगे हैं।

कुछ ही दिनों में 150 करोड़ी होगी जर्सी..

सबसे पहले आपको बता दें कि यह तेलुगु फिल्म जर्सी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। तेलुगु जर्सी का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी ने ही शाहिद कपूर की फिल्म को भी बनाया है। सोशल मीडिया पर लोग गौतम को बधाई देने में जुटे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘साउथ के डायरेक्टर बॉलीवुड में आकर खूब धमाल मचा रहे हैं…अब आपका नंबर है सर…।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि शाहिद कपूर की यह फिल्म तो आसानी से कुछ ही दिन के अंदर 150 से ज्यादा की कमाई कर डालेगी।

मीरा राजपूत ने भी दे डाला रिएक्शन..

हाल ही में मुंबई में जर्सी की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर  स्टारर फिल्म जर्सी को देखने के लिए पूरा बॉलीवुड एक ही छत के नीचे जमा हुआ था। फिल्म को देख चुके लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं और हाल ही में मीरा राजपूत ने भी शाहिद कपूर की जर्सी का रिव्यू दिया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top