महज 11 साल की शगुन उनियाल यूट्यूब पर अपनी आवाज का जादू दिखा रही है। यू-ट्यूब पर शगुन का नया गीत काफी पसंद किया जा रहा है। 23 नवंबर को रिलीज हुए उनके गीत ‘दूर छा विदेश बाबा जी’ को अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया है।
शगुन के इस गीत की सफलता पर उसे बहुत सारी बधाईयाँ मिल रही हैं। शगुन अब 11 साल की हो चुकी हैं यह गुड़िया काफी समय पहले सोशल मीडिया पर अपने पिता के नाम एक सन्देश गाने के बाद रातों-रातों वायरल हो गई थी। उस गीत को सुनकर हर कोई भावुक हो गया था, ‘पापा जल्दी आ जाना’ सायेद आपको वो छोटी सी शगुन याद होगी।
आपको बता दें शगुन उनियाल(Shagun Uniyal) का जन्म दिल्ली के कुतुब विहार में हुआ था। उसके पिता मूलरूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के गांव कफना पट्टी कड़ाकोट के हैं। वह दिल्ली में एक होटल का संचालन करते हैं। वह चार साल से स्टेजों पर गढ़वाली गीत गा रही हैं। इस बार भी आने वाले 2 दिसंबर को शगुन नॉएडा-22 में अपनी शानदार प्रस्तुति देने जा रही हैं।
शगुन की मां सुनीता उनियाल और पिता विजेंद्र प्रसाद उनियाल ने बताया कि बचपन से गाने का शौक है। उन्होंने बताया कि अपने कार्य में व्यस्त होने के कारण हम बहुत कम ही अपने गांव जा पाते हैं लेकिन अपनी सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसी का असर है कि हमारी बच्ची ने भी पहाड़ की संस्कृति को आत्मसात किया।
देखिए शगुन उनियाल का वायरल हो रहा वीडियो-