उत्तराखंड

ऊखीमठ में नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस खंगाल रही मौत के सभी पहलू..

ऊखीमठ में नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस खंगाल रही मौत के सभी पहलू..

 

 

 

उत्तराखंड: ऊखीमठ तहसील क्षेत्र के मनसूना मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने ग्रामीण बैंक के पास बनी पुलिया के नीचे नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने मनसूना नदी में शव दिखाई देने की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, डीडीआरएफ और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में फंसे शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। कठिन परिस्थितियों के बीच डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया और शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

मृतक की हुई पहचान

नदी से मिले शव की पहचान नंदन सिंह पंवार (48 वर्ष), पुत्र स्व. इंद्र सिंह पंवार, निवासी ग्राम मनसूना, तहसील ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किसी हादसे के कारण हुई है या फिर घटना के पीछे कोई अन्य वजह है। घटना के बाद मनसूना क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top