Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

SDRF सेनानायक को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड सम्मान..

SDRF सेनानायक

SDRF सेनानायक को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड सम्मान..

उत्तराखंड : वैश्विक महामारी कोविड 19 संकट काल के दौरान अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2020 के स्कॉच अवार्ड की दौड़ में सम्मलित SDRF उत्तराखंड पुलिस को आज सिल्वर मेडल से नवाजा गया।
कोविड महामारी के दौरान अपने बेहतरीन मानवीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने जहां राज्य का गौरव बढ़ाया है वही अल्प समय मे ही राष्ट्रीय पटल पर अपनी अमिट छाप बना कर अपनी स्थापना की सार्थकता को भी सिद्ध किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर हुए डिजिटल सेमिनार के दौरान तृप्ति भट्ट SDRF सेनानायक ने अपने सम्बोधन के दौरान कोविड संकट काल के दौरान SDRF उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा किये कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सम्पूर्ण लॉक डाउन एवमं अनलॉक प्रक्रिया के दौरान SDRF ने छः लाख से अधिक प्रवासियों को अनेक राज्यों से सुरक्षित उत्तराखण्ड लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही 70 हजार से अधिक स्टेकहोल्डर्स को प्रशिक्षण एवमं कोविड से बचाव सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस बल राष्ट्र में प्रथम बल बना जिसने कोविड टेस्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर टेस्टिंग आरंभ की।

 

 

क्या है स्कॉच अवार्ड..

SKOCH अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है। यह किसी स्वतंत्र संगठन (SKOCH फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य, पुलिस, गवरनेंस, वित्तीय, सामाजिक समावेशन इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है।
एक्सपर्ट पैनल के पर्यवेक्षण में चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों से गुजरती है इसलिए इसे गुणवत्ता एवम पारदर्शिता के मानक में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वर्णित खरा माना जाता है । इस वर्ष पुलिस विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों में अनेक प्रविष्टियां प्राप्त हुई , जिसमें आंध्रप्रदेश तेलगांना केरल गुजरात तमिलनाडु आदि राज्यों को फाइलन राउंड में स्थान मिला।

साथ ही इस वर्ष पुलिस विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों मे अनेक प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जिसमें पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस आंध्रप्रदेश पुलिस विभाग,केरल राज्य पुलिस,राजकोट राज्य पुलिस,तेलंगना राज्य पुलिस,गुंटूर रूरल जिला पुलिस कुरनूल जिला पुलिस,विजयनगर जिला पुलिस,कृष्णा जिला पुलिस,चितूर जिला पुलिस,क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट, आंध्र प्रदेश,विजयवाड़ा सिटी पुलिस,राज्य आपदा प्रतिवादन बल, उत्तराखंड पुलिस,मयूर भंज जिला पुलिस, तमिलनाडु राज्य पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस को भी फाइनल में स्थान मिला।

 

 

प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाता है जिस क्रम में कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट रिस्पॉन्स के लिए आंध्रा प्रदेश के DGP महोदय को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया , गवर्मेन्स में प्रमुख सचिव PWD उत्तरप्रदेश श्री नितिन रमेश गोकर्ण.को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ जबकि कुपोषण से प्रभावी एवम सशक्त रूप से लड़ने के लिए वेस्ट बंगाल के श्रीमती शशि रंजन सहित अनेक अधिकारीयों ने स्कॉच पुरस्कार प्राप्त किये, एनएचएम उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य श्रेणी में सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया। जबकि तृप्ति भट्ट सेनानायक SDRF उत्तराखंड पुलिस, को वैश्विक महामारी कोविड 19 के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।

अन्य श्रेणियों में वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, व केरल व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक श्रीमती सोनिका को कोविड संकट के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित कर सिल्वर श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। सेमिनार के अंतिम चरण में कुल स्कॉच सम्मिट 85 पुरस्कार का वितरण किया गया पुरस्कारों की घोषणा देर शाम 28 अक्टूबर को हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top