देश/ विदेश

सड़क हादसे में पांच की मौत और चार घायल..

सड़क हादसे में पांच की मौत और चार घायल..

देश-विदेश: जम्मू संभाग के डोडा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस, जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

आपको बता दें कि डोडा किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठाठरी गंदो लिंक सड़क मार्ग पर यात्रियों से भरी मिनी बस नदी में जा गिरी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी डोडा रेफर किया गया है। बस में कितने यात्री सवार थे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

मृतकों की पहचान यासिर हुसैन(26) पुत्र बशीर अहमद, शुकर दीन(60) पुत्र अब्दुल अजीज, काली बेगम(50) पत्नी अब्दुल करीम, अंजू देवी(28) पत्नी सुनील कुमार और सुदेशा देवी(40) पत्नी मान सिंह के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के बचाव के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को जम्मू से भेजा गया है। हादसे को लेकर पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हम लगातार जिला उपायुक्त के संपर्क में हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा भी ली जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top