उत्तराखंड

देहरादून में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आया युवक, धड़ से अलग हुआ सर..

देहरादून में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आया युवक, धड़ से अलग हुआ सर..

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला हाईवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे काम कर रहा एक मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा आरटीओ चेक पोस्ट मोहब्बेवाला से करीब 100 मीटर पहले डाट काली मंदिर की ओर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या HR69F9351 सहारनपुर की तरफ से देहरादून की ओर आ रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया और पास में काम कर रहा मजदूर इसकी चपेट में आ गया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान महेश (19) पुत्र रामदीन, निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।मोहब्बेवाला-आशारोड़ी हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाईवे पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नए हाईवे के संचालन के बाद से हादसों की घटनाओं को देखते हुए यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर चिंता बढ़ रही है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह की जांच कर रही है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top