उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन..

स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 20 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 287 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में खाली चल रहे पदों को भरने हेतु प्रस्ताव चयन बोर्ड को भेजा था। इसी क्रम में बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। जारी जानकारी के अनुसार कुल 287 पदों में से 231 पद सीधी भर्ती के तहत भरे जाएंगे, जबकि 56 पद बैकलॉग के हैं। सरकार का दावा है कि इन नियुक्तियों से राज्य के अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉक्टरों की नई भर्ती से आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन संबंधी विस्तृत दिशा–निर्देश जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव चयन बोर्ड को भेजा था। कुल 287 पदों में 231 पद सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग के हैं। चयन बोर्ड ने भर्ती विज्ञप्ति जारी कर श्रेणीवार पदों का विस्तृत विवरण भी साझा किया है। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत पात्रता, ऑनलाइन आवेदन लिंक और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। चयन बोर्ड से चयनित होने के बाद नए चिकित्सकों की प्रथम तैनाती राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उचित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य है कि प्रदेश के हर अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हों। इसी उद्देश्य से हाल के वर्षों में सरकार चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की निरंतर भर्ती और तैनाती कर रही है। 287 नए चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती भी इसी प्रयास की कड़ी है, जिससे स्वास्थ्य तंत्र को बड़ा बल मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top