उत्तराखंड

रामगंगा के उफान पर होने के कारण नाचनी में झूला पुल बह गया

पिथौरागढ़ में मची तबाही

पिथौरागढ़ : नाचनी में बहा झूला पुल कुमाऊं के पिथौरागढ़ में राम गंगा नदी में बागेश्वर जिले को जोड़ने वाला झूला पुल बह गया। साथ ही दो वाहन के बहने की सूचना है। कुमाऊं में भारी बारिश के चलते कई मार्ग बंद हो गए।

पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश ने काफी तबाही मचाई है। यहां रामगंगा के उफान पर होने के कारण नाचनी में झूला पुल बह गया। यह पुल नाचनी और बागेश्वर को जोड़ता है। राम गंगा का रौद्र रूप देखकर लोगों में दहशत है। रात से लोग डरे-सहमे हैं। नदी के तेज बहाव में यहां एक जेसीबी और दो कारें बह गई हैं। नाचनी में बिजली के कई पोल बह गए हैं, जिस कारण नाचनी, मुनस्यारी और मदकोट में बिजली गुल है। झूलाघाट में भी महाकाली उफान पर है। नदी अपने साथ टीन गरडर बहा कर लाई। जिससे नदी पर बने पुल पर खतरा मंडरा रहा है।

बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले के कपकोट के क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इससे राम गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। साथ ही गदेरे (बरसाती नदी) नाले उफान पर हैं। बागेश्वर में कपकोट हरसिंघीयबगड मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया।

गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा सुचारू है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास भूस्खलन से सुबह बंद हुआ हाईवे को खोल दिया गया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग सहित पूरे गढ़वाल में भारी बारिश हो रही है। उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top