उत्तराखंड

पार्टी के आदेश पर लडूंगा लोकसभा का चुनाव: तीरथ

कालीमठ में दर्शन के बाद मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव
गैरसैंण पर सरकारी लेगी बड़ा निर्णय, जनता का विश्वास भाजपा के साथ
उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग। भाजपा राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा गुजरात चुनाव में भारी बहुमत से जीत कर आयेगी। अपने बूथ जीतो देश जीतो नारे के तहत पूरे देश में पार्टी सता में काबिज हो रही है। जनता सरकार पर विश्वास जता रही है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है। 2019 में पार्टी आदेश करेगी तो पौड़ी लोकसभा से जनता के बीच जाने के लिये भी तैयार हूँ।

उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर भी गैरसैंण को स्थाई या ग्रीष्मकालीन राजधीन बनाये जाने का मुद्दा उठाया था और आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो गैरसैंण के मसले पर कोई बड़ा निर्णय जरूर लिया जायेगा। भाजपा अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी।
कालीमठ में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में भारी बहुमत के साथ भाजपा जीत हासिल करेगी। कांग्रेस ने गुजरात में जनता को भ्रमित करने का कार्य किया।

पटेल समुदाय के लोग भी भाजपा का ही साथ देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस और अन्य पार्टियां बांैखला गई हैं और अनाप-शनाप कृत्य करके जनता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास कभी सफल नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। दो बार देश के प्रधानमंत्री केदारनाथ आ चुके हैं, जबकि देहरादून में कईं बार पीएम मोदी आ चुके हैं। ऐसे में जनता के बीच उनका प्रभाव काफी अधिक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को बहुत कुछ दिया है। आॅल वेदर रोड़ के तहत पहाड़ का विकास होने जा रहा है। इससे पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगी।

यह कार्य केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मानीटरिंग और देखरेख में होगा, जिससे भ्रष्टाचार का कोई सवाल ही पैदा नहीं होगा। श्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जीरो टालरेंस की बात कही थी। आज देश के भीतर भ्रष्टाचार पर लगाम लग चुका है। जहां भी भ्रष्टाचार की बात उठ रही है, वहां समय से उसकी जड़ तक पहुंचकर खत्म करने का कार्य भी किया जा रहा है। सात माह की प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड के भीतर ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि सात-आठ साल के भीतर पहाड़ में रेल की आवाज भी सुनाई देगी। जनता को इसका लाभ मिलेगी। इसके प्रथम चरण का कार्य भी शुरू हो गया है।

श्री रावत ने कहा कि आगामी वर्ष में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। जैसी स्थिति कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में हुई है, वही स्थिति उत्तराखण्ड में भी होगी। भाजपा भारी बहुमत के साथ निकाय चुनाव में भी सफल साबित होगी। पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर श्री रावत ने कहा कि जब उनका विधानसभा का टिकट काटा गया था तो उन्होंने पार्टी से कोई सवाल नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव में भी जैसा पार्टी निर्णय लेगी, उसी के तहत कार्य किया जायेगा। पार्टी अगर लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका देगी तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top