Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गढ़ गौरव की लम्बी आयु के लिए केदारनाथ में प्रार्थना

केदारनाथ में निम, बद्री-केदार व तीर्थ पुरोहितों ने की विन्नतें
सोशल मीडिया में भी की जा रही है स्वस्थ होेने की प्रार्थना
रुद्रप्रयाग। लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर केदारनाथ में नेहरू पर्वतोराहण संस्थान, बद्री-केदार एवं तीर्थ पुरोहितों ने भगवान से प्रार्थना की। वहीं रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित कोटेश्वर महादेव एवं रुद्रनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना की।

दरअसल, गढ़ गौरव एवं लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को दिल का दौरा पड़ने के कारण वे मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और हर दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। जैसे-जैसे उनके प्रशंसकों को उनके बीमार होने की सूचना मिली, वैसे ही अस्पताल में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है और जो प्रशंसक देहरादून नहीं जा पा रहा है वह फेसबुक के जरिये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। केदारनाथ में निम, बद्री-केदार के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने भगवान भोले से श्री नेगी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। जबकि रुद्रप्रयाग में स्थानीय जनता ने नेगी की लम्बी आयु के लिए रुद्रनाथ मंदिर और कोटेश्वर महादेव मंदिर में दिया जलाकर मनोतियां मांगी। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर श्री नेगी के बेटे कविलाश नेगी से जानकारी ली।

वहीं नेगी के प्रशंसक एक-दूसरे से फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी भी ले रहे हैं। वरिष्ठ सर्जन डाॅ आनंद सिंह बोंहरा, रंगकर्मी प्रेम मोहन डोभाल, कलश संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल ने कहा कि श्री उत्तराखण्ड के सम्मानित गायक हैं। फेसबुक और वट्सअप मीडिया पर सबसे ज्यादा श्री नेगी को देखा जा रहा है। देवभूमि की जनता उनके स्वस्थ होने की कामना कर रही है और अपने प्रशंसकों के बीच फिर से उसी अंदाज में आंए। वरिष्ठ सर्जन डाॅ बोंहरा ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से केदारनाथ में पूजा-अर्चना की गई, जबकि रुद्रप्रयाग में भी उनके प्रशंसको द्वारा मन्नतें मांगी जा रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top