Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

न्याय पंचायत कार्यशालाओं में उमड़ रही प्रवासियों की भीड़…

सुमाड़ी में आयोजित शिविर में 255 प्रवासियों ने कराया पंजीकरण

प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने के हो रहे हरसंभव प्रयास: प्रदीप

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के तहत न्याय पंचायत डांगी भरदार की 13 ग्राम पंचायतों के प्रवासियों को आजीविका संवर्द्धन व स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में सुमाड़ी भरदार में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 255 प्रवासियों ने अपना पंजीकरण कर विभागीय योजनाओं के लिए आवेदन किया है।

शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने न्याय पंचायत डांगी भरदार के प्रवासियों के लिए आयोजित शिविर में बोलते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण जो प्रवासीघर लौटे हैं, उन्हें रोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रमुख थपलियाल ने कहा कि न्याय पंचायत के अनुसार गोष्ठियों में इच्छुक प्रवासियों के आवेदन जमा किए जायेगें। इससे पूर्व आयोजित बजीरा में 132 व कोट बांगर में 260 व कण्डाली में 513 प्रवासियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। शिविर में कृषि, उद्यान, बागवानी, पशुपालन, लीड बैंक, मत्स्य, सहकारिता, ग्राम्य विकास सहित कई विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए संचालन के तौर तरीकों बताए।

शिविर में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, क्षेपंस सुमाड़ी सीमा बिष्ट, क्षेपंस तुनेटा मुन्नी देवी, क्षेपंस डांगी भरदार प्रदीप सिंह, क्षेपंस उदियाणगांव प्रकाश सिंह, क्षेपंस घेंघड़ सुमन पंवार, प्रधान डोभा जाखाल अनिता देवी, प्रधान सिलगांव कमल सिंह, प्रधान तुनेटा प्रेम लाल, प्रधान उदियाणगांव गोपाल सिंह, प्रधान क्वीला सुनिता देवी, प्रधान घेंघड़ गुड्डी देवी, प्रधान रतनपुर नवीन सिंह, प्रधान डांगी लक्ष्मी देवी, प्रधान सुमाड़ी उम्मेद सिंह, प्रधान सेमा शशि देवी, प्रधान लडियासू लखपति देवी, प्रधान बैनोली विनीता देवी, कृषि विभाग अजय टम्टा, उद्यान निरीक्षक पूजा डिमरी, पशुपालन विभाग बीएस करासी, सहायक प्रबंधक डेयरी विजया नेगी, जिला उद्योग अधिकारी उमा सेमवाल, जिला सेवायोजना अनुदेशक किशन सिंह, जिला सहकारी बैंक अधिकारी नरेश गौड, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शाह, महेशानंद, सीपी गुसाई, हरीश सेमवाल, सुशील रतूड़ी, शशि शुक्ला, मुकेश भट्ट, बसंती देवी, सरस्वती, ममता देवी सहित न्याय पंचायत के प्रवासियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top