Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस गांव में रह गए हैं अब केवल पांच परिवार..

उत्तराखंड के इस गांव में रह गए हैं अब केवल पांच परिवार..

उत्तराखंड: विकट भौगोलिक संरचना वाले उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। जब से उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया है, तब से निरंतर पलायन बढ़ता ही जा रहा है। पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के हजारों गांव पूरी तरह खाली हो चुके हैं।  वहीं 400 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां 10 से भी कम नागरिक हैं। उसी में उत्तराखंड के टिहरी जिले में बसा हुआ गांव केमसारी जहां मात्र अब बस पांच परिवार ही रह गए हैं। अधिकतर लोग गांव छोड़कर नगरीय क्षेत्रों में बस गए हैं।

1990 के दौर में बसाए गए नई टिहरी नगर की टीनशेड कालोनी से महज आधा किमी दूर यह राजस्व गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे गांव में अब बस पांच परिवार ही रह गए हैं। अधिकतर लोग गांव छोड़कर नगरीय क्षेत्रों में बस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केमसारी से पैन्यूला तक तीन किमी बाईपास सड़क बनती है, तो सीमित क्षेत्र में बसे नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है।

 

 

सारज्यूला पट्टी का केमसारी गांव नगरपालिका क्षेत्र की सीमा से लगा हुआ है। जिला मुख्यालय की स्थापना से ही गांव के लोग सड़क की आस लगाए हुए हैं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी ग्राम पंचायत पैन्यूला का राजस्व गांव केमसारी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। जिससे गांव में इन 30 सालों में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। वर्षों बाद भी जब नगर क्षेत्र की सीमा से महज आधा किमी दूर बसा यह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया, तो एक दशक पहले से लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया। जिससे 20 परिवारों के इस गांव में अब सिमट कर पांच परिवार ही रह गए हैं।

सड़क न होने से कर रहे पलायन..

गांव के गुरु प्रसाद बेलवाल कहते हैं कि सड़क के लिए कई बार प्रस्ताव दिए गए। क्षेत्र और जिला पंचायत से भी सड़क बनाने का प्रयास सफल नहीं हो पाया। टीनशेड कालोनी से केमसारी गांव होते हुए पैन्यूला तक तीन किमी बाईपास सड़क बनती है, तो नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण के लिए भी काफी जगह मिल जाती। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गांव से अधिकतर लोगों ने पलायन कर दिया है।

जिला मुख्यालय की सीमा से सटे केमसारी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए जल्द ही गांव में बैठक की जाएगी। उसके बाद टीनशेड कालोनी से केमसारी होते हुए पैन्यूला तक सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर विधायक के माध्यम से लोनिवि को भेजा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top