उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा के लिए नई कंपनियां तैयार, अप्रैल से टिकट बुकिंग होगी शुरू..

केदारनाथ हेली सेवा के लिए नई कंपनियां तैयार, अप्रैल से टिकट बुकिंग होगी शुरू..

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर इस वर्ष हेली सेवा संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा हेली ऑपरेटर कंपनियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और मार्च के अंत तक इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इस बार हेली सेवाओं के संचालन के लिए कई नई एविएशन कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्षों में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, थुंबी एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा हेली, हिमालयन हेली सर्विस, केस्ट्रल एविएशन, एरो एअरक्राफ्ट ने हेली सेवा का संचालन किया था। लेकिन तीन साल का अनुबंध समाप्त होने के बाद इस बार पूरी प्रक्रिया नए सिरे से की जा रही है।

आगामी यात्रा सीजन के लिए 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि हेली सेवाएं एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। यूकाडा की योजना है कि हेली टिकटों की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाए, ताकि यात्रियों को समय रहते सुविधा मिल सके। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कंपनियों के चयन के बाद वित्तीय निविदाएं खोली जाएंगी, जिसके आधार पर किराया तय किया जाएगा। इस बार नई कंपनियों की भागीदारी से सेवा की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए हेली सेवा उन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा मानी जाती है, जो कम समय में या शारीरिक कारणों से पैदल यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे में इस वर्ष बेहतर प्रबंधन और प्रतिस्पर्धी व्यवस्था के साथ हेली सेवाओं के और अधिक सुगम होने की संभावना है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top