Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज करें बालिकाएं: मोहित डिमरी..

महाविद्यालय जखोली का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न..

रुद्रप्रयाग:  राजकीय महाविद्यालय जखोली का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन हो गया है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण, कोविड-19, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा-प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे जन अधिकार मंच के अध्यक्ष और उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकार बताए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष से बेहतर काम कर रही है।

 

इस सबके बावजूद आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जन्म से लेकर बुढ़ापे तक महिलाओं को खतरा बना रहता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे अन्याय के खिलाफ विरोध दर्ज करें। सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर उन्मुक्त होकर आगे बढिए। मोहित डिमरी ने कहा कि महिला शक्ति से ही समाज है। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उक्रांद के जिला महामंत्री भगत चैहान ने कहा कि आज भी भ्रूण हत्या, दहेज, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हमारे समाज में हो रही हैं। इंटरनेट के दौर में ये घटनाएं बढ़ रही हैं। हम नई पीढ़ी को एक ऐसा माहौल नहीं दे पा रहे हैं, जिससे वह एक आदर्श नागरिक बने। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक जगदीश टम्टा ने कहा कि छात्रों का व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है।

 

युवाओं के अंदर सामाजिक जिम्मेदारी का बोध होना जरूरी है। तभी वह एक बेहतर इंसान बन सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नंद लाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अंदर आदर्श नागरिक बनने के गुणों को विकसित किया गया। हमारे युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन उन्हें बेहतर अवसर नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि सात दिन तक चले शिविर में छात्र-छात्राओं ने गांवों में स्वास्थ्य, पर्यावरण, कोविड-19, जल संरक्षण की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस मौके पर राजकीय आयुवेर्दिक चिकित्सालय मयाली के फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top