उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया विधायक शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर..

भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया विधायक शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर..

सीएम समेत BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि..

 

 

 

उत्तरखंड: भाजपा से विधायक रही शैलारानी रावत का पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया। जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शैलारानी रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शैलारानी रावत की मौत के बाद से उनके परिजनों समेत भाजपा में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शैलारानी रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी मौजूद रही।

सीएम धामी का कहना हैं कि शैलारानी रावत का इस तरह चले जाना बहुत दुखद है। उनका पूरा जीवन संघर्षशील रहा है। वह क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा से ही संघर्ष करती रही हैं। बता दें मंगलवार रात शैलारानी रावत ने मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रही थी। उनकी मौत की खबर के बाद से भाजपा शोक में डूबी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top