Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के बाद भेजा माफीनामा….

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के बाद भेजा माफीनामा….

नगरासू क्षेत्र के एक विद्यालय का मामला…..

प्रधानाचार्य पर लगा है नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप…. 

छात्रा के पिता ने पुलिस चैकी घोलतीर में कराई रिपोर्ट दर्ज… 

रुद्रप्रयाग। नगरासू क्षेत्र में एक प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस चैकी घोलतीर में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

दरअसल, घटना छः फरवरी की है जब नगरासू स्थित अशासकीय विद्यालय में छठवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने घर आकर परिजनों को स्कूल में घटित घटना बताया। उसने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने उसे बुलाकर छेड़छाड़ कर शारीरिक व मानसिक शोषण किया। छात्रा के पिता बाहर राज्य में प्राईवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने प्रधानाचार्य से फोन पर बात की और घटना की पूरी जानकारी ली। प्रधानाचार्य उनकी बातों को टालते रहा, लेकिन जब परिजनों की ओर से बार-बार पूछा गया तो प्रधानाचार्य ने डर की वजह से माफीनामा लिखकर उनके घर भेज दिया।

माफीनामा में प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापकों के भी हस्ताक्षर शामिल हैं, जिसमें लिखा है कि छात्रा के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न होने पर वे माफी मांगते हैं। आगे से उनकी छात्रा के साथ कोई भी उत्पीड़न नहीं किया जायेगा। छात्रा के पिता जब छुट्टी लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने माफीनामा पढ़ा और बृहस्पतिवार को घोलतीर चैकी में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि जो घटना उनकी बेटी के साथ हुई है, वह अन्य छात्रों के साथ भी हो सकती है।

ऐसे में प्रधानाचार्य के माफीनामा से कोई फर्क नहीं पड़ता है। गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मशार किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि प्रधानाचार्य को कठोर से कठोर सजा दी जाय। उन्होंने मामले में जांच की मांग करते हुए दोषी के खिलाफ सजा की मांग की। पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर चौकी घोलतीर में 13/19 धारा 354 (क) भादवि एवं 9/10 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top