Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

लखनऊ में जन संपर्क कार्यालय खोलेगी मंदिर समिति

मंदिर समिति की बैठक में 54 करोड़ का बजट पारित
रुद्रप्रयाग। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति की बजट बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2018 -19 के लिए 54 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट पारित किया गया। साथ ही आगामी यात्रा सीजन में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधायें प्रदान करने और मंदिर समिति के तहत संचालित विद्यालय एवं धर्मशालाओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रस्ताव परित किये गये।

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में आयोजित बजट बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 54 करोड़ 56 लाख रूपये का बजट पारित किया गया, जिसमें बद्रीनाथ अधिष्ठान के लिए 33 करोड़ 46 लाख व केदारनाथ अधिष्ठान के लिए 21 करोड़ रूपये का प्रस्ताव रखा गया, जो कि विगत वर्ष की तुलना मंे 35 प्रतिशत अधिक हैं। बैठक में समिति द्वारा संचालित आयुर्वेदिक व संस्कृत विद्यालयांे में अधिक संसाधन जुटाने पर जोर दिया गया तथा आगामी यात्रा में तीर्थ यात्रियों को रेन बसेरे, भण्डारे, फस्र्ट एण्ड सुगम दर्शन करवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बद्रीनाथ धाम में उत्तर प्रदेश भवन बनाने के लिए पत्र प्राप्त हुआ है, इसके लिए मंदिर समिति द्वारा यूपी सरकार को बद्रीनाथ धाम में भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर समिति प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ में जन संपर्क कार्यालय खोलना चाहती है। कार्यालय खोलने के लिए यूपी सरकार को जमीन उपलब्ध करानी होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी यात्रा सीजन में तीर्थ यात्रियांे को और अधिक सुविधायें मुहैया कार्रवाई जायेगी।

बैठक समिति के सदस्य विजेन्द्र रावत, शिव ंिसंह रावत, दिवाकर चमोली, ओम प्रकाश नेगी, हर्षवर्धन नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, भास्कर डिमरी, प्रदीप बगवाडी, जगदीश प्रसाद भट्ट मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, उप कार्याधिकारी सुनील तिवारी, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, मंदिर अधिकारी मोहन सती, एएस नेगी, गिरीश देवली, राजकुमार नौटियाल, प्रमोद नौटियाल, डा हर्षवर्धन वेजवाल, अनिल ध्यानी, आर सी तिवारी, बचन सिंह रावत, यदुबीर सिंह पुष्वाण, पुष्कर रावत, प्रकाश पुरोहित, सहित समिति के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top