Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी..

कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी..

 

 

 

 

उत्तराखंड: मकर संक्रांति के अवसर पर देशभर के लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और ब्रह्मकुंड समेत आसपास के गंगा घाटों पर स्नान किया। गंगा मैय्या में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। इसके साथ ही दान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया।हरिद्वार में मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि आस्था के आगे ठंड को भी हार माननी पड़ी। रविवार को शाम पांच बजे तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर लिया था। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। रविवार को स्नान का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। सोमवार को स्नान करने आए श्रद्धालुओं की संख्या जारी होगी। पुलिस ने मकर संक्रांति स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया है। 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्नान पर्व में लगाई गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top