उत्तराखंड

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर..

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर..

 

 

 

उत्तराखंड: डोईवाला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास टोल प्लाजा के समीप हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक ईको वाहन देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया और ईको से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको वाहन के आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ के अनुसार, हादसे की वजह लोडिंग वाहन का टायर निकलना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top