उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर बहनों को CM धामी का तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री सफर..

रक्षाबंधन पर बहनों को CM धामी का तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री सफर..

 

 

 

उत्तराखंड: रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा। राज्य शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों तक निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को शत-प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।

पर्व के दौरान आवागमन होगा आसान
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन के जरिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही उन्हें यात्रा के खर्च से भी राहत मिलेगी। शासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की भरपाई राज्य सरकार करेगी। परिवहन विभाग ने निगम अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप समय से सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यह सुविधा महिलाओं के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक राहत भी देगी।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top