गाड़ी के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत…
उत्तराखंड : नैनीताल के समीप थापला में बच्चे की गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। घटना खुर्पाताल के पास थापला गांव की है। बच्चा थापला निवासी ग्राम प्रधान नीमा नेगी पत्नी दीपक का था। जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ वर्षीय बच्चा घर के अंदर खेल रहा था।
बताया कि घर के आंगन में ग्राम प्रधान के भतीजे ईश्वर नेगी द्वारा गाड़ी का पीछे करते वक्त बच्चा भागकर गाड़ी के पीछे आ गया। बच्चा पिकअप से टकराकर चोटिल होकर बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य आनन फानन में बच्चे को बीडी पांडे अस्पताल ले आए।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। माता पिता का यह एक ही बच्चा था। अस्पताल में रो-रो कर माता पिता अपने बच्चे को पुकारते रहे।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)